हिमाचल प्रदेश की वनस्पति, वर्षा और जीव-जन्तु

वर्षा – हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष 1600 मिमी. वर्षा होती है। हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष सबसे कम वर्षा स्पीती में केवल 50 मिमी. होती है। लाहौल-स्पीती प्रदेश का सबसे शुष्क जिला है। यहाँ प्रतिवर्ष 500 मिमी. वर्षा होती है। प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा काँगड़ा के धर्मशाला में होती है। यहाँ प्रतिवर्ष औसतन 3400 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।

वनस्पति – हिमाचल प्रदेश में फूल देने वाले पौधों की 3 हजार प्रजातियाँ हैं। प्रदेश के वनों को 6 क्षेत्रों में बाँटा जाता है-

(1) आर्द्र ऊष्ण कटिबंधीय वन

(2) शुष्क कटिबंधीय बन

(3) पर्वतीय उपोष्ण कटिबंधीय वन

(4) पर्वतीय शीतोष्ण कटिबंधीय वन

(5) अल्पाइन वन

(6) उप- अल्पाइन वन

जीव-जन्तु :- हिमाचल प्रदेश में 32 वन्यजीव विहार, 2 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो प्रदेश के क्षेत्रफल का 12.63% भाग घेरते हैं। प्रदेश में स्तनधारी जीवों की 60, पक्षियों की साढ़े चार सौ व जलचरों की 500 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

(क) स्तनधारी जीव हिमालयन ब्लैक बियर, कस्तूरी मृग, स्नोलेपर्ड, सांभर, घोरल, सेरो इत्यादि ।

(ख) पक्षी मोनाल फिजेंट, स्नोकॉक, कोक्लस हार्न बिल इत्यादि।

(ग) रेंगने वाले जीव पायथन, लिजर्ड आदि ।

(घ) लुप्त होने वाले जीव माउंटेन क्वेल, मोनाल फिर्जेंट, स्नोलैपर्ड, हिमालयन ब्राउन बियर ।

कस्तूरी मृग को गांगुल वन्यजीव विहार में सुरक्षित रखा गया है। कुफरी में इसका प्रजनन केंद्र है।

हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी :- जाजुराना।

हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु :- बर्फीला तेंदुआ ।

जिला सिरमौर के सुकेती में भारत का प्रथम जीवाश्म उपवन है।

हिमाचल प्रदेश के दो राष्ट्रीय उपवन निम्नलिखित हैं :-

1. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क :- कुल्लू, 754 वर्ग किमी. (वर्ष 2014 में इसे UNESCO World Heritage सूची में शामिल किया

गया है।)

2. पिन घाटी नेशनल पार्क:-  लाहौल-स्पीती, 675 वर्ग किमी.

वन एवं वन्यजीव अभयारण्य:-  हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 66.52% अर्थात 37033 वर्ग किमी. क्षेत्र वन क्षेत्र है। इसमें से – 14,668 वर्ग किमी. क्षेत्र पर वन हैं जो कुल क्षेत्रफल (55,673 वर्ग किमी.) 26.35% है अर्थात् हम कह सकते हैं कि हिमाचल प्रदेश के 26.35% क्षेत्र में वास्तविक रूप से वन है। वन क्षेत्र (37033 वर्ग किमी.) के 14,668 वर्ग किमी. क्षेत्र में वन हैं जो कि वन क्षेत्र का 39.60% है।

(1) सर्वाधिक वन क्षेत्र है :-  लाहौल-स्पीती में (10,133 वर्ग किमी.)

(2) सबसे कम वन क्षेत्र है :- हमीरपुर में (219 वर्ग किमी.)

(3) सबसे अधिक वनाच्छादित क्षेत्रफल है:-  चम्बा में (2,436 वर्ग किमी.)

(4) सबसे कम वनाच्छादित क्षेत्रफल है:-  लाहौल-स्पीती में (193 वर्ग किमी.)

(5) सर्वाधिक वन है (कुल क्षेत्रफल का) :- सिरमौर (48.96%)

(6) कम वन है (कुल क्षेत्रफल का):-  लाहौल-स्पीती (1.39%)

Recent Posts
Latest Posts
Categories
Categories