"Vismayadibodhak" विस्मयादिबोधक अव्यय – परिभाषा, प्रकार 100+ MCQ'S
🔸 विस्मयादिबोधक “Vismayadibodhak” (Interjection) – परिभाषा और उदाहरण
🟠 विस्मयादिबोधक वे शब्द होते हैं जो वक्ता या लेखक के हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा, ग्लानि जैसे भावों को प्रकट करते हैं।

🟡 ऐसे शब्दों से बने वाक्यों को विस्मयबोधक वाक्य कहा जाता है। इनमें आमतौर पर विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग किया जाता है।
🔵 ये शब्द व्याकरण की दृष्टि से अव्यय (non-inflecting) होते हैं, जिनका वाक्य में प्रयोग केवल भाव प्रकट करने के लिए किया जाता है।
✳️ उदाहरण (Examples of Interjection in Hindi)
✅ अरे! पीछे हो जाओ, गिर जाओगे।
✅ हाय! वह भी मर गया।
✅ हाय! अब मैं क्या करूं।
✅ अरे! तुम कब आ गए।
✅ वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।
🔸 विस्मयादिबोधक के भेद और उदाहरण (Types of Interjection in Hindi)
🟥 1. शोकबोधक
जहाँ पर हाय !, बाप रे बाप !, हे राम !, ओह !, उफ़ !, त्राहि – त्राहि !, आह !, हा ! आते हैं वहाँ पर शोकबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
हे राम ! बहुत बुरा हुआ।
हाय ! नाना जी चल बसे।
ओह ! तुम्हे किसने पीटा।
🟧 2. तिरस्कारबोधक
जहाँ पर छि: !, थू-थू, धिक्कार !, हट !, धिक् !, धत !, चुप ! आते हैं वहाँ तिरस्कारबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
धिक्कार ! है तुम पे।
धत ! ऐसी बातें नहीं करते।
🟨 3. स्वीकृतिबोधक
जहाँ पर अच्छा !, ठीक !, हाँ !, जी हाँ !, बहुत अच्छा !, जी ! आते हैं वहाँ स्वीकृतिबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
हाँ ! मैं कल पहुँच जाऊँगा।
हाँ ! मैंने ही तुम्हारी पुस्तक चुरायी है।
🟩 4. विस्मयबोधक
जहाँ पर अरे !, क्या !, ओह !, सच !, हैं !, ऐ !, ओहो !, वाह ! आते हैं वहाँ विस्मयबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
ओह ! ये कौन है?
अरे ! कहाँ से आ रहे हो?
क्या ! वह सफल हो गया?
🟦 5. संबोधनबोधक
जहाँ पर हो !, अजी !, ओ !, रे !, री !, अरे !, अरी !, हैलो !, ऐ ! आते हैं वहाँ संबोधनबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
हैलो ! कोई है?
ऐ ! कहाँ जा रहे हो?
🟪 6. हर्षबोधक
जहाँ पर वाह-वाह !, धन्य !, अति सुन्दर !, अहा !, शाबाश !, ओह ! आते हैं वहाँ हर्षबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
अहा ! मजा आ गया।
शाबाश ! तुमने ठीक उत्तर दिया।
वाह ! ये तो कमाल हो गया।
🟫 7. भयबोधक
जहाँ पर बाप रे बाप !, ओह !, हाय !, उई माँ !, त्राहि – त्राहि ! आते हैं वहाँ भयबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
हाय ! मुझे चोट लग गई।
त्राहि-त्राहि ! मच गई है।
⬛ 8. आशीर्वादबोधक
जहाँ पर दीर्घायु हो !, जीते रहो ! आते हैं वहाँ आशीर्वादबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
जीते रहो ! पुत्र तुम्हें कामयाबी मिले।
🟫 9. अनुमोदनबोधक
जहाँ पर हाँ, हाँ !, बहुत अच्छा !, अवश्य ! आते हैं वहाँ अनुमोदनबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
हाँ, हाँ ! तुम्हारा पक्ष ठीक है।
अवश्य ! श्रीराम आपका साथ देंगे।
⬜ 10. विदासबोधक
जहाँ पर अच्छा !, अच्छा जी !, टा-टा ! आते हैं वहाँ विदासबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
अच्छा ! अब हम चलते हैं।
टा-टा ! हम फिर मिलेंगे।
🟧 11. विवशताबोधक
जहाँ पर काश !, कदाचित् !, हे भगवान ! आते हैं वहाँ विवशताबोधक होता है।
📝 उदाहरण:
काश ! मेरी माँ मेरे साथ होती।
हे भगवान ! अब क्या होगा?
📘 विस्मयादिबोधक पर आधारित PYQ (Previous Year Questions)
❓प्रश्न 1:
निम्नलिखित वाक्य में कौन-सा शब्द विस्मयादिबोधक है?
“हाय! वह लड़का गिर गया।”
- लड़का
B. वह
C. गिर गया
D. हाय!
✅ सही उत्तर: D. हाय!
❓प्रश्न 2:
इनमें से कौन-सा वाक्य विस्मयादिबोधक वाक्य नहीं है?
- अहा! कितना सुंदर दृश्य है।
B. ओह! मैं भूल गया था।
C. रीमा स्कूल जाती है।
D. उफ! कितनी गर्मी है।
✅ सही उत्तर: C. रीमा स्कूल जाती है।
❓प्रश्न 3:
‘धत्! यह तो बहुत बुरा हुआ।’ वाक्य में प्रयुक्त विस्मयादिबोधक शब्द का प्रकार क्या है?
- शोकबोधक
B. हर्षबोधक
C. तिरस्कारबोधक
D. भयबोधक
✅ सही उत्तर: C. तिरस्कारबोधक
❓प्रश्न 4:
“काश! मैं परीक्षा पास कर पाता।” — इस वाक्य में ‘काश’ किस प्रकार का विस्मयादिबोधक है?
- हर्षबोधक
B. भयबोधक
C. विवशताबोधक
D. विदासबोधक
✅ सही उत्तर: C. विवशताबोधक
❓प्रश्न 5:
इनमें से कौन-सा शब्द संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक है?
- ओह!
B. हाय!
C. अरे!
D. धन्य!
✅ सही उत्तर: C. अरे!
📝 विस्मयादिबोधक पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
❓ प्रश्न 1:
“वाह! तुमने बहुत अच्छा काम किया।” — इस वाक्य में ‘वाह’ किस प्रकार का विस्मयादिबोधक है?
- भयबोधक
B. हर्षबोधक
C. शोकबोधक
D. स्वीकृतिबोधक
✅ उत्तर: B. हर्षबोधक
❓ प्रश्न 2:
इनमें से कौन-सा विस्मयादिबोधक शब्द नहीं है?
- हाय!
B. ओह!
C. तुम
D. उफ!
✅ उत्तर: C. तुम
❓ प्रश्न 3:
“धत्! ऐसी बातें नहीं कहते।” — यहाँ ‘धत्’ कौन-से भाव को प्रकट करता है?
- हर्ष
B. तिरस्कार
C. भय
D. शोक
✅ उत्तर: B. तिरस्कार
❓ प्रश्न 4:
“काश! मैं भी वहाँ होता।” — इस वाक्य में ‘काश’ किस प्रकार का विस्मयादिबोधक है?
- शोकबोधक
B. विवशताबोधक
C. तिरस्कारबोधक
D. विदासबोधक
✅ उत्तर: B. विवशताबोधक
❓ प्रश्न 5:
“अच्छा! अब मैं चलता हूँ।” — यह किस प्रकार का विस्मयादिबोधक है?
- स्वीकृतिबोधक
B. तिरस्कारबोधक
C. विदासबोधक
D. संबोधनबोधक
✅ उत्तर: C. विदासबोधक
❓ प्रश्न 6:
“हे राम! यह क्या हो गया।” — इस वाक्य में विस्मयादिबोधक शब्द है:
- यह
B. क्या
C. हे राम
D. गया
✅ उत्तर: C. हे राम
❓ प्रश्न 7:
“अहा! इस पुस्तक से तो ज्ञान ही बरसता है।” — इस वाक्य में ‘अहा’ का प्रयोग किस भाव को व्यक्त करता है?
- भय
B. शोक
C. हर्ष
D. घृणा
✅ उत्तर: C. हर्ष
❓ प्रश्न 8:
“टा-टा! फिर मिलेंगे।” — इसमें प्रयुक्त विस्मयादिबोधक का प्रकार है:
- संबोधनबोधक
B. विदासबोधक
C. अनुमोदनबोधक
D. विवशताबोधक
✅ उत्तर: B. विदासबोधक
‘मेरा बेटा हजारों में एक है‘ वाक्य में ‘हजारों‘ है
A. संज्ञा
B. विशेषण
C. क्रिया विशेषण
D. अव्यय
Answer. D
Explanation: वाक्य ‘मेरा बेटा हजारों में एक है‘ में ‘हजारों‘ शब्द अव्यय है।
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अव्यय नहीं है?
A. जूता
B. आज
C. भीतर
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक
Answer. A
Explanation: दिये गये विकल्पों में ‘जूता‘ शब्द अव्यय नहीं है। यह जातिवाचक संज्ञा शब्द है जबकि आज, भीतर अव्यय शब्द हैं।
अव्यय अविकारी शब्द हैं जिस पर लिंग, वचन तथा कारक का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
अव्यय के चार भेद होते हैं-
(i) क्रियाविशेषण अव्यय
(ii) सम्बन्धबोधक अव्यय
(iii) समुच्चयबोधक अव्यय
(iv) विस्मयादिबोधक अव्यय
Question
अव्यय के लिए इनमें से कौन-सा कथन सही है?
A. ये अविकारी होते हैं
B. ये विकारी होते हैं
C. ये विकारी और अविकारी दोनों होते हैं
D. उपरोक्त से कोई नहीं
Answer. A
Explanation: अव्यय अविकारी शब्द होते हैं। अव्यय वे शब्द हैं जिनमें लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि से कोई विकार या रूप परिवर्तन नहीं होता है। वस्तुतः किसी भी स्थिति में अव्यय का रूप वैसे-का-वैसे बना रहता है। जैसे- गोविन्द तेज दौड़ता है। इसमें तेज‘ शब्द सभी अवस्थाओं में एक समान है। अतः अव्यय है।
Question
‘वह ऐसा दौड़ा कि सब पीछे रह गये‘ वाक्य में ‘ऐसा‘ है
A. क्रिया विशेषण
B. विशेषण
C. संज्ञा
D. अव्यय
Answer. D
Explanation: ‘वह ऐसा दौड़ा कि सब पीछे रह गये‘ वाक्य में ‘ऐसा‘ ‘रीतिवाचक अव्यय‘ है। ये शब्द सदैव अपरिवर्तित, अविकारी रहते हैं। इनका मूल रूप स्थिर रहता है, कभी बदलता नहीं। जैसे- आज, किन्तु, परन्तु, तब, जरा, ऐसे, वैसे, और, क्योंकि, जो कि इत्यादि।
Question
निम्न में अव्यय है-
A. भारत
B. श्याम
C. आह
D. दक्षिण
Answer. C
Explanation: प्रश्नगत विकल्पों में ‘आह‘ अव्यय शब्द है। ऐसे शब्द जिनमें लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के कारण कोई विकार नहीं होता, अव्यय कहलाते हैं, जैसे- हाय, बाह, शाबाश, हाँ, और, किन्तु, जब, तब, अतः इत्यादि।
Question
निम्नलिखित में से अव्यय है-
A. वर्तमान
B. नया
C. तथा
D. सुन्दर
Answer. C
Explanation: दिये गये विकल्पों में ‘तथा‘ शब्द अव्यय है।
Question
हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। रेखांकित शब्द को पहचानिए।
A. उपसर्ग
B. अव्यय
C. सर्वनाम
D. कारक
Answer. B
Explanation: ‘हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए‘ वाक्य में प्रतिदिन अव्यय है। अव्यय वे शब्द होते हैं जिनका रूप किसी भी कारक, पुरुष, लिंग, वचन के अनुसार नहीं बदलता है।
Question
निम्नलिखित में से अव्यय है-
A. प्राचीन
B. मोटा
C. गरीब
D. और
Answer. D
Explanation: दिये गये विकल्पों में ‘और‘ शब्द अव्यय है।
Question
‘वह हमेशा अपने भाई के गीत गाता रहता है।‘ वाक्य में अव्यय पद है।
A. वह
B. हमेशा
C. अपने
D. गीत
Answer. B
Explanation: उपर्युक्त वाक्य में ‘हमेशा‘ शब्द अव्यय है। ‘वह‘ तथा ‘अपने‘ सर्वनाम शब्द है तथा ‘गीत‘ संज्ञा शब्द है।
Question
वह काम नहीं करता। वाक्य में अव्यय पद है-
A. वह
B. काम
C. नहीं
D. करता
Answer. C
Explanation: ‘वह काम नहीं करता।‘ वाक्य में ‘नहीं‘ शब्द पर लिंग, वचन, कारक आदि का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है, अतः ‘नहीं‘ अव्यय (निपात) शब्द है।
Question
निम्न में अव्यय है:
A. उत्तर
B. ठीक
C. जापान
D. कृष्णा
Answer. B
Explanation: दिये गये विकल्पों में से ‘ठीक‘ शब्द अव्यय है। जिसके रूप में लिंग, वचन, कारक और पुरुष के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय कहते हैं। जैसे- जब, तब, अभी, उधर, इधर, ठीक, वाह, आह, एवं, किन्तु, परन्तु इत्यादि। शेष शब्द ‘उत्तर‘, ‘जापान‘ तथा ‘कृष्णा‘ संज्ञा हैं।
Question
कौन सा पद विकृत नहीं होता?
A. संज्ञा
B. अव्यय
C. विशेषण
D. क्रिया
Answer. B
Explanation: अव्यय पद विकृत नहीं होता। अव्यय – अव्यय वे शब्द होते हैं जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार नहीं होता। जैसे-जब, इधर, उधर, किन्तु, परन्तु, अतः, इसलिए आदि।
Question
‘मैं वहाँ होकर आया हूँ।‘- वाक्य में अव्यय शब्द कौन सा है?
A. मैं
B. वहाँ
C. होकर
D. हूँ
Answer. B
Explanation: दिए गए वाक्य में ‘वहाँ‘ शब्द अव्यय है। ‘अव्यय‘ ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता।
Question
वह पढ़ता है लेकिन बात भी बहुत करता है।
व्याकरण की दृष्टि से रेखांकित शब्द को पहचानिए :
A. क्रिया-विशेषण
B. अव्यय
C. सर्वनाम
D. संज्ञा
Answer. B
Explanation: रेखांकित शब्द ‘लेकिन‘ अव्यय है। जिन शब्दों के रूप लिंग, वचन, कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन या विकार न हो, उन्हें ‘अव्यय‘ कहते हैं।
Question
रमेश अच्छा गाता है‘ वाक्य में अच्छा है-
A. क्रिया विशेषण
B. विशेषण
C. अव्यय
D. भाववाचक संज्ञा
Answer. A
Explanation: वाक्य ‘रमेश अच्छा गाता है‘ में अच्छा क्रिया ‘गाता‘ की विशेषता बताता है, जो शब्द क्रिया की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें क्रिया विशेषण कहा जाता है।
Question
परिमाणवाचक विशेषण द्वारा किसका बोध होता है?
A. क्रिया के होने के समय का
B. क्रिया के नाप-तौल का
C. क्रिया के स्थान का
D. क्रिया की रीति का
Answer. B
Explanation: परिमाणवाचक विशेषण द्वारा क्रिया के नाप-तौल का बोध होता है।
Question
निम्नलिखित में से किस वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है?
A. इस बार बारिश में बहुत ओले पड़े।
B. यह लड़की सुन्दर है।
C. मैदान हरा-भरा है।
D. तुम अच्छे खिलाड़ी हो।
Answer. A
Explanation: ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के परिमाण या उसकी मात्रा या संख्या के बारे में बताते हैं, वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं जैसे – ‘इस बार बारिश में बहुत ओले पड़े‘ वाक्य में ‘बहुत‘ शब्द से बारिश होने की मात्रा के बारे में ज्ञात हो रहा है। अतः यह परिमाणवाचक विशेषण कहलाता है।
Question
‘सरकार ने अंशतः प्रतिपूर्ति की है।‘- इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. रीतिवाचक
B. कालवाचक
C. परिमाणवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. C
Explanation: ‘सरकार ने अंशतः प्रतिपूर्ति की है।‘ इसमें परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है। यह किसी वस्तु की नाप या तौल का बोध कराता है।
जैसे- सेर भर दूध, थोड़ा पानी, कुछ पानी, सब धन आदि।
Question
“उन्होंने पूर्णतया समर्थन किया है।”- इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. कालवाचक
B. रीतिवाचक
C. परिमाणवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. C
Explanation: ‘उन्होंने पूर्णतया समर्थन किया है।‘ वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है। यहाँ ‘पूर्णतया‘ शब्द मात्रा का बोध करा रहा है। अतः परिमाणवाचक क्रिया विशेषण है।
Question
‘रामू थोड़ी-सी मिठाई खाओ।‘- इस वाक्य में ‘थोड़ी-सी‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
A. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
B. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
C. कालवाचक क्रियाविशेषण
D. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
Answer. B
Explanation: रामू थोड़ी सी मिठाई खाओ। यहाँ थोड़ी सी शब्द मिठाई की मात्रा बता रहा है। अतः परिमाणवाचक क्रिया विशेषण है। परिमाण वाचक क्रियाविशेषण- ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के परिमाण या उसकी मात्रा, संख्या के बारे में बताते हैं, वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे- तुम्हें अधिक खाना चाहिए। आप दिये गये उदाहरण में देख सकते हैं कि अधिक शब्द से हमें खाना खाने की मात्रा के बारे में पता चल रहा है।
Question
‘अभिभावकों ने बच्चे के प्रति पर्याप्त ध्यान दिया है।‘-इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग किया है?
A. रीतिवाचक
B. कालवाचक
C. स्थानवाचक
D. परिमाणवाचक
Answer. D
Explanation: ‘अभिभावकों ने बच्चे के प्रति पर्याप्त ध्यान दिया है।‘ इस वाक्य में ‘परिमाणवाचक‘ क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है। जिस क्रियाविशेषण शब्द से परिमाण (नाप-तौल) का बोध होता है उसे परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे- अधिक, कम, केवल, थोड़ा-थोड़ा, कुछ, बहुत आदि।
Question
‘मैं आपके विचारों से अंशतः सहमत हूँ।‘- इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. कालवाचक
B. रीतिवाचक
C. स्थानवाचक
D. परिमाणवाचक
Answer. D
Explanation: ‘मैं‘ आपके विचारों से अंशतः सहमत हूँ वाक्य में ‘परिमाणवाचक क्रियय विशेषण‘ है। परिमाणवाचक वाक्य में परिमाण अंशतः (शब्द) से बोध होता है।
Question
‘मंत्री जी ने हड़ताल कर रहे श्रमिकों की समस्याओं को सुनने के लिए पर्याप्त समय दिया।‘ – इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. रीतिवाचक
B. कालवाचक
C. परिमाणवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. C
Explanation: ‘मंत्री जी ने हड़ताल कर रहे श्रमिकों की समस्याओं को सुनने के लिए पर्याप्त समय दिया।‘ इस वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है। जिन अविकारी शब्दों से क्रिया के परिमाण और उसकी संख्या का पता चलता है, उसे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे-बहुत, अधिक, पूर्णतया ।
Question
‘मंत्री जी ने पर्याप्त समय दिया है।‘- इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग है?
A. स्थानवाचक
B. परिमाणवाचक
C. कालवाचक
D. रीतिवाचक
Answer. B
Explanation: ‘मंत्री जी ने पर्याप्त समय दिया हैं‘ वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है।
क्रिया विशेषण – जिस शब्द से क्रिया की विशेषता का पता चलता है उसे क्रिया विशेषण कहते हैं।
अर्थ के अनुसार, इसके चार भेद हैं-
(1) परिमाणवाचक – कुछ, लगभग, पर्याप्त
(2) रीतिवाचक – शायद, ठीक, अवश्य, सही आदि।
(3) स्थानवाचक – यहाँ, वहाँ, ऊपर, नीचे आदि।
(4) कालवाचक- आज, अब, कब, निरंतर आदि।
Question
‘आज हमारी बारी है।‘ में ‘आज‘ कौन-सा पद हैं?
A. क्रिया-विशेषण
B. संज्ञा
C. क्रिया
D. सर्वनाम
Answer. A
Explanation: ‘आज हमारी बारी है।‘ में ‘आज‘ क्रिया-विशेषण पद है। वे शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे क्रिया विशेषण कहलाते हैं। वाक्य ‘आज हमारी बारी है‘ में आज कालवाचक क्रिया विशेषण है।
Question
अरे ! साँप कहाँ गया?
इस वाक्य में प्रयुक्त क्रिया विशेषण ‘कहाँ‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
A. यौगिक क्रिया विशेषण
B. मूल क्रिया विशेषण
C. अनुबद्ध क्रिया विशेषण
D. साधारण क्रिया विशेषण
Answer. D
Explanation: अरे! साँप कहाँ गया? में ‘कहाँ‘ शब्द साधारण क्रिया विशेषण है। जिन क्रिया विशेषणों का प्रयोग किसी वाक्य में स्वतन्त्र होता है, उन्हें साधारण क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे- बेटा, जल्दी आओ।
Question
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?
A. वह खड़ा है।
B. बच्चे दौड़ते हैं
C. सीता यहाँ आ रही है।
D. गाय चरती है।
Answer. C
Explanation: सीता यहाँ आ रही है। वाक्य क्रिया विशेषण से संबंध रख रहा है। ‘यहाँ‘ शब्द सीता के आने की क्रिया की विशेषता बता रहा है। अतः ‘यहाँ‘ शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण है।
Question
निम्नलिखित विकल्पों में से एक वाक्य संयोजक क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?
A. वह खाकर स्कूल गया।
B. मैं जाकर देखूँगा
C. तुम किताब खोलकर पढ़ोगे।
D. जब आप आज्ञा देंगे, तब मैं उदूँगा।
Answer. D
Explanation: जिन क्रिया विशेषणों का संबंध किसी उपवाक्य से रहता है, उन्हें ‘संयोजक क्रिया विशेषण‘ कहा जाता है। जैसे- जब आप आज्ञा देंगे, तब मैं उर्दूगा।
Question
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो अव्यय के भेद का सही विकल्प हो।
शिखा सुंदर लिखती है।
A. विस्मयादिबोधक अव्यय
B. समुच्चयबोधक अव्यय
C. संबंधबोधक अव्यय
D. क्रिया-विशेषण अव्यय
Answer. D
Explanation: क्रिया विशेषण अव्यय- किसी भी क्रिया शब्द की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया विशेषण अव्यय कहलाते हैं।
जैसे- शिखा सुन्दर लिखती है।
राम बहुत थक गया है।
Question
‘परीक्षा के दिनों में छात्र दिन-रात पढ़ते हैं।‘ इस वाक्य में ‘दिन-रात‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
A. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
B. कालवाचक क्रियाविशेषण
C. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
D. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
Answer. B
Explanation: परीक्षा के दिनों में छात्र दिन-रात पढ़ते हैं। इस वाक्य में ‘दिन-रात‘ ‘कालवाचक‘ क्रियाविशेषण है। क्रिया विशेषण का वह रूप जिससे समय का बोध होता है, ‘कालवाचक क्रियाविशेषण‘ कहलाता है। जैसे- आज-कल, सर्वदा, दिन-रात, बार-बार, घड़ी-घड़ी आदि।
Question
‘गाँव वालों ने मिलकर यह काम पूरा किया।‘ – इस वाक्य में ‘मिलकर‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
A. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
B. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
C. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
D. कालवाचक क्रियाविशेषण
Answer. C
Explanation: वाक्य ‘गाँव वालों ने मिलकर यह काम पूरा किया।‘ में मिलकर‘ शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण है। जो क्रियाविशेषण शब्द क्रिया के घटित होने की रीति से संबंधित विशेषता का ज्ञान करवाते हैं उन्हें रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जिससे निश्चय, अनिश्चय कारण, निषेध आदि का बोध हो, उसे ‘रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।
Question
‘परमात्मा की कृपा सर्वत्र व्याप्त है।‘- इस वाक्य में किस प्रकार के क्रिया विशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. परिमाणवाचक
B. रीतिवाचक
C. कालवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. D
Explanation: स्थानवाचक क्रिया विशेषणः- जो शब्द क्रिया के होने वाले जगह का बोध कराते हैं स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
‘परमात्मा की कृपा सर्वत्र व्याप्त है।‘ ‘सर्वत्र‘ शब्द परमात्मा की कृपा होने के स्थान का बोध करा रहा है। अतः यह शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण के अन्तर्गत आएगा।
Question
‘देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है।‘ – इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. रीतिवाचक
B. स्थानवाचक
C. कालवाचक
D. परिमाणवाचक
Answer. B
Explanation: ‘देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है।‘ इस वाक्य में स्थानवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है। जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के संपादित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
Question
‘राम और लक्ष्मण ने मिलकर यह काम पूरा किया।‘-इस वाक्य में ‘मिलकर‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
A. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
B. कालवाचक क्रियाविशेषण
C. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
D. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Answer. A
Explanation: ‘राम और लक्ष्मण ने मिलकर यह काम पूरा किया।‘ इस वाक्य में ‘मिलकर‘ शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण है। जिन शब्दों के द्वारा क्रिया के संपन्न होने की रीति का बोध होता है, उसे रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
उदाहरण – सुरेश भली-भांति अच्छा कार्य कर रहा था।
Question
आप यहीं आइए, अन्यत्र न जाड़ ।‘ इस वाक्य में
‘अन्यत्र‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण, है?
A. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
B. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
C. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
D. कालवाचक क्रियाविशेषण
Answer. C
Explanation: ‘आप यहीं आइए, अन्यत्र न जाइए।‘ इस वाक्य में ‘अन्यत्र‘ ‘स्थानवाचक क्रियाविशेषण‘ का उदाहरण है। ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिससें स्थान, स्थिति एवं दिशा का बोध होता है, स्थानवाचक क्रियाविशेषण शब्द कहलाते हैं।
Question
‘वह सालभर अनुपस्थित रहा।‘ – इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. कालवाचक
B. परिमाणवाचक
C. रीतिवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. A
Explanation: वह सालभर अनुपस्थित रहा।‘ इस वाक्य में कालवाचक क्रियाविशेषण‘ का प्रयोग हुआ है। जिस क्रिया विशेषण से काल या समय का बोध हो उसे कालवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। अर्थ के आधार पर क्रिया विशेषण के 4 भेद होते हैं।
(i) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(ii) कालवाचक क्रियाविशेषण
(iii) रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(iv) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Question
‘बुढ़िया धीरे-धीरे चबा रही है।‘ इस वाक्य में ‘धीरे-धीरे‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
A. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
B. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
C. कालवाचक क्रियाविशेषण
D. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
Answer. A
Explanation: ‘बुढ़िया धीरे-धीरे चबा रही है।‘ वाक्य में धीरे-धीरे रीतिवाचक क्रियाविशेषण का उदाहरण है। जिस शब्द से क्रिया की विशेषता प्रकट हो, उसे क्रियाविशेषण कहते हैं।
Question
‘काहे को परेशान हो रहे हो?’ – इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. रीतिवाचक
B. कालवाचक
C. परिमाणवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. A
Explanation: ‘काहे को परेशान हो रहे हो?’ इस वाक्य में रीतिवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है।
ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के होने के तरीके या विधि के बारे में बताते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते है।
जैसे – खरगोश तेज दौड़ता है। यहाँ तेज शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण है।
Question
‘कोरोना अचानक फैल गया।‘ – इस वाक्य में ‘अचानक‘ किस प्रकार का क्रिया विशेषण है?
A. कालवाचक क्रियाविशेषण
B. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
C. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
D. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Answer. C
Explanation: कोरोना अचानक फैल गया।‘ इस वाक्य में ‘अचानक‘ शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण है। रीतिवाचक क्रियाविशेषण वे होते हैं, जो क्रिया के घटित होने के तरीके या रीति से संबंधित विशेषता का ज्ञान करवाते हैं, जैसे- इसलिए, परस्पर, यथा, तथा, अचानक, एकाएक आदि।
Question
‘चोर वहाँ दीवार के पास खड़ा था।‘ – इस वाक्य में ‘वहाँ‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
A. कालवाचक क्रियाविशेषण
B. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
C. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
D. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Answer. C
Explanation: चोर वहाँ दीवार के पास खड़ा था‘ वाक्य में वहाँ ‘स्थानवाचक क्रियाविशेषण‘ है
। जो विकारी शब्द किसी क्रिया के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं।
Question
‘कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है।‘
A. कालवाचक क्रियाविशेषण
B. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
C. परिमाणवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. A
Explanation: ‘कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है‘ वाक्य कालवाचक क्रिया विशेषण का उदाहरण है।
Question
आपसे अरसे के बाद मुलाकात हो रही है।‘ इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. रीतिवाचक
B. स्थानवाचक
C. परिमाणवाचक
D. कालवाचक
Answer. D
Explanation: ‘आपसे अरसे के बाद मुलाकात हो रही है‘ वाक्य में ‘कालवाचक‘ क्रिया विशेषण है। जो विकारी शब्द किसी क्रिया के होने का समय बताते हैं, उन्हें कालवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं।
Question
‘तारे आकाश में चमक रहे हैं।‘ इस वाक्य में ‘आकाश में‘ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
A. कालवाचक क्रियाविशेषण
B. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
C. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
D. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
Answer. D
Explanation: ‘तारे आकाश में चमक रहे हैं।‘ – इस वाक्य में ‘आकाश में‘ स्थानवाचक क्रियाविशेषण का रूप है। वे शब्द जो क्रिया के होने के स्थान का बोध कराते हैं स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। जैसे- यहाँ, वहाँ आदि।
Question
यथासंभव दूसरों की मदद करो।‘ – इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. रीतिवाचक
B. परिमाणवाचक
C. कालवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. A
Explanation: ‘यथासंभव दूसरों की मदद करो।‘ वाक्य में रीतिवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है। जिन शब्दों के द्वारा क्रिया के संपन्न होने की रीति का बोध होता है, उसे रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे-गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी।
Question
‘आपस में झगड़ा मत करो।‘- इस वाक्य में किस प्रकार के क्रिया विशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. स्थानवाचक
B. रीतिवाचक
C. कालवाच
D. परिमाणवाचक
Answer. B
Explanation: आपस में झगड़ा मत करो।‘ इस वाक्य में रीतिवाचक क्रिया विशेषण का प्रयोग हुआ है। जो शब्द क्रिया की विशेषता प्रकट करता है, उसे क्रिया-विशेषण कहते हैं।
जैसे- कम बोलो।
वह लम्बा रास्ता है।
जिन शब्दों के द्वारा क्रिया के सम्पन्न होने की रीति का बोध होता है, उन्हें रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। ऐसे प्रमुख शब्द- कभी नहीं, ठीक, हाँ, मत, ध्यानपूर्वक, झटपट आदि हैं।
Question
‘आप क्यों हर बात पर शर्मिंदा हो रहे हो?’-इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. स्थानवाचक
B. रीतिवाचक
C. कालवाचक
D. परिमाणवाचक
Answer. B
Explanation: ‘आप क्यों हर बात पर शर्मिंदा हो रहे हो?’ इस वाक्य में ‘रीतिवाचक क्रियाविशेषण‘ का प्रयोग हुआ है।
‘क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्दों को क्रियाविशेषण शब्द कहते हैं। अर्थ के आधार पर क्रियाविशेषण के चार भेद होते हैं-
(i) कालवाचक क्रियाविशेषण
(ii) रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(i) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(iv) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Question
‘क्षणभंगुर‘ किस प्रकार का विशेषण है?
A. दशाबोधक
B. स्वादबोधक
C. कालबोधक
D. गुणबोधक
Answer. C
Explanation: ‘क्षणभंगुर‘ का आशय ‘क्षणिक‘ अर्थात ‘कुछ ही समय में नष्ट हो जाने वाला‘ होता है। अतः स्पष्ट होता है कि क्षणभंगुर ‘कालबोधक‘ विशेषण है।
Question
‘डॉक्टर साहब कितनी देर में आएंगे?’ – इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. स्थानवाचक
B. कालवाचक
C. रीतिवाचक
D. परिमाणवाचक
Answer. B
Explanation: डॉक्टर साहब कितनी देर में आएंगे?’ इस वाक्य में ‘कालवाचक‘ क्रिया विशेषण का प्रयोग हुआ है।
‘वे शब्द जो क्रिया की विशेषता बताते हैं, क्रिया विशेषण कहलाते हैं।‘ क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं।
(1) स्थानवाचक (2) कालवाचक
(3) रीतिवाचक (4) परिमाणवाचक
Question
‘ईश्वर सर्वव्यापक है।‘- इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है?
A. कालवाचक
B. रीतिवाचक
C. परिमाणवाचक
D. स्थानवाचक
Answer. D
Explanation: ‘ईश्वर सर्वव्यापक है।‘ इस वाक्य में ‘स्थानवाचक‘ क्रिया विशेषण का प्रयोग हुआ है। वे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे किसी स्थान, स्थिति तथा दशा का बोध हो, स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। जैसे – बाहर, भीतर, सर्वत्र, जिधर, किधर, निकट, समीप, आगे, पीछे आदि।
Question
इनमें से स्थितिवाचक अव्यय कौन-सा है?
A. यहाँ
B. वहाँ
C. जहाँ
D. बाहर
Answer. D
Explanation: ‘बाहर‘ स्थितिवाचक अव्यय का उदाहरण है। यह क्रिया विशेषण अव्यय का एक उपभेद है।
हिंदी व्याकरण अध्याय सूची:
भाषा, हिन्दी भाषा, वर्ण, शब्द, पद, काल, वाक्य, विराम चिन्ह, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, विस्मयादि बोधक, संबंध बोधक, समुच्चयबोधक निपात , वचन, लिंग, कारक, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस, विलोम शब्द, तत्सम–तद्भव शब्द, पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, एकार्थक शब्द, शब्द युग्म, शुद्ध और अशुद्ध शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पद्य रचनाएँ, गद्य रचनाएँ, जीवन परिचय।