हिमाचल प्रदेश की घाटियाँ

1. काँगड़ा घाटी :- काँगड़ा घाटी को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह शाहपुर से लेकर पालमपुर तक फैली है। इस घाटी के प्रमुख नगर हैं- धर्मशाला, नूरपुर, पालमपुर, काँगड़ा, बैजनाथ धौलाधार पर्वत श्रृंखला काँगड़ा घाटी पर लगे मुकुट के समान है। घाटी का बीड़ स्थान हैंग-ग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है।

2. सांगला (बसपा) घाटी  :- सांगला घाटी समुद्रतल से 1830 मी. से 3475 मी. तक ऊँचाई के बीच स्थित है। सांगला घाटी का सबसे ऊंचा गाँव छितकुल है। ‘कामरू’ व ‘सांगला’ इस घाटी के प्रमुख गाँव हैं। इस घाटी को बस्या घाटी के नाम से जाना जाता है। बस्या सतलुज की सहायक नदी है।

3. बल्ह घाटी :-  यह घाटी मण्डी जिले के मैदानी भागों में स्थित हैं। यह हिमाचल प्रदेश में सबसे उपजाऊ घाटी है। इस घाटी की औसत ऊँचाई 800 मी. है।

4. चम्बा घाटी :- चम्बा घाटी को रावी घाटी के नाम से भी जाना जाता है। रावी नदी चम्बा घाटी के बीचोंबीच प्रवाहित होती है। इस घाटी में मुख्यत: गद्दी जनजाति के लोग रहते हैं। डलहौजी, भरमौर, खजियार आदि चम्बा घाटी के प्रमुख नगर हैं।

5. कुल्लू घाटी :- इस घाटी को ‘देव घाटी’ के नाम से जाना जाता है। इस घाटी में देवदार व सेब के वृक्ष पाए जाते हैं। इस घाटी के प्रसिद्ध नगर है कुल्लू मनाली, बंजार, आनी ।

6. पब्बर घाटी:-  इस घाटी को रोहडू घाटी के नाम से जाना जाता है। पब्बर इस घाटी की प्रमुख नदी है, जिसका उद्गम स्थल चांसल चोटी है।

7. सतलुज घाटी :-  यह घाटी किन्नौर के शिपकी से बिलासपुर जिले तक फैली है। इस घाटी के प्रमुख नगर हैं- रामपुर, बिलासपुर।

Reasoning Day 01
By Mukesh Sir

Direction & Distance
By Mukesh Sir