📝 वर्ण विभाग(Varan) – हिन्दी वर्ण, परिभाषा, भेद और उदाहरण
🔹 वर्ण क्या हैं?
वर्ण (Varan) उस ध्वनि के लिखित प्रतीक हैं जिन्हें हम बोलकर प्रकट करते हैं।
उच्चारित ध्वनियों को जब लिखकर बताना होता है, तब उनके लिए कुछ लिपि-चिह्न बनाए जाते हैं, जो उस भाषा के ‘लिपि-चिह्न’ कहलाते हैं।
इन लिपि-चिन्हों को ही ‘वर्ण‘ कहा जाता है।
✅ वर्ण = भाषिक ध्वनियों का लिखित रूप
हिन्दी में इन वर्णों को ‘अक्षर’ भी कहा जाता है।
💡 वर्ण भाषा की लघुत्तम इकाई होते हैं।
Hindi Grammar Varan
Table Of content
🗂️ वर्ण अध्याय – मुख्य शीर्षक
वर्ण की परिभाषा
वर्णों का वर्गीकरण
स्वर और उनके भेद
स्वर मात्राएँ व उदाहरण
व्यंजन और उनके प्रकार
संयुक्त व्यंजन
आयोगवाह – अनुस्वार, अनुनासिक, विसर्ग
हलंत (्) का प्रयोग
उच्चारण-स्थान (मुख के भाग)

📘 वर्ण की परिभाषा
वर्ण वह मूल ध्वनि है,
जिसे और छोटे खंडों में विभाजित नहीं किया जा सकता।या
हिन्दी भाषा में प्रयुक्त सबसे छोटी इकाई को ही वर्ण कहा जाता है।
📌 उदाहरण:
अ आ इ ई उ ऊ क ख आदि।
हिन्दी में कुल कितने वर्ण होते हैं?
वर्णमाला क्या है?
वर्णों के व्यवस्थित समूह को ही ‘वर्णमाला’ कहा जाता है। हिन्दी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण होते हैं। इसमें पहले स्वर वर्ण और बाद में व्यंजन वर्ण आते हैं।
वर्णों का वर्गीकरण
श्रेणी | विवरण |
---|---|
🟢मूल या मुख्य वर्ण | कुल 44 (11 स्वर + 33 व्यंजन) – 'अं', 'अः', 'ड़', 'ढ़', 'क्ष', 'त्र', 'ज्ञ', 'श्र' को छोड़कर |
🔵उच्चारण के आधार पर | कुल 45 (10 स्वर + 35 व्यंजन) – 'ऋ', 'अं', 'अः', 'क्ष', 'त्र', 'ज्ञ', 'श्र' को छोड़कर |
🟡लेखन के आधार पर | कुल 52 – 11 स्वर + 2 आयोगवाह + 39 व्यंजन |
🟣मानक वर्ण | कुल 52 – 11 स्वर + 2 आयोगवाह + 39 व्यंजन |
📜 मानक देवनागरी वर्णमाला Manak Devnagari Varan In Hindi Grammar
उच्चारण और प्रयोग के आधार पर हिन्दी वर्णमाला के दो भेद किए गए हैं:
🔹 स्वर
🔹 व्यंजन
🔶 हिंदी में स्वर
जिन वर्णों का उच्चारण स्वतंत्र रूप से होता हो और जो व्यंजनों के उच्चारण में सहायक हों, वे स्वर कहलाते हैं।
स्वर संख्या में कुल 11 हैं:
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।
ℹ️ नोट: पहले स्वरों की संख्या 13 थी, क्योंकि आयोगवाह “अं” और “अः” को भी स्वरों में गिना जाता था।
⏳ उच्चारण के समय की दृष्टि से स्वर के तीन भेद
🟢 ह्रस्व स्वर (Hrasva Swar)
जिन स्वरों के उच्चारण में कम-से-कम समय लगता है, उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं।
चार ह्रस्व स्वर:
अ, इ, उ, ऋ
(इन्हें छोटी स्वर, एकमात्रिक स्वर, लघु स्वर, मूल स्वर, शांत स्वर या स्थिर स्वर भी कहते हैं।)🔵 दीर्घ स्वर (Deergh Swar)
जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वरों से दुगुना समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं।
सात दीर्घ स्वर:
आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
⚠️ विशेष: दीर्घ स्वरों को ह्रस्व स्वरों का दीर्घ रूप न समझें। यहाँ ‘दीर्घ’ उच्चारण में लगने वाले समय को दर्शाता है।🔴 प्लुत स्वर (Plut Swar)
जिन स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वरों से भी अधिक समय लगता है, उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं।
उदाहरण: आऽऽ, ओ३म्, राऽऽम आदि।
🔗 संध्य और समान स्वर
🔹 संध्य स्वर (Sandhy Swar):
जब दो भिन्न स्वर जुड़ते हैं और नया स्वर बनाते हैं, उसे संयुक्त, विजातीय, असवर्ण या असमान स्वर कहते हैं।
कुल 4:
ए, ऐ, ओ, औ🔹 समान स्वर (Samaan Swar):
जब दो समान स्वर जुड़ते हैं और नया स्वर बनाते हैं, उसे दीर्घ सजातीय या सवर्ण स्वर कहते हैं।
कुल 3:
आ, ई,
👅 जीभ के प्रयोग के आधार पर स्वर के तीन भेद
🔹 अग्र स्वर:
(जीभ का अग्र भाग काम करता है)
स्वर: इ, ई, ए, ऐ🔹 मध्य स्वर:
(जीभ का मध्य भाग काम करता है)
स्वर: अ🔹 पश्च स्वर:
(जीभ का पश्च भाग काम करता है)
स्वर: आ, उ, ऊ, ओ,
🔒 संवृत और विवृत स्वर
🟢 संवृत स्वर (Samvrit Swar):
मुख द्वार सकरा हो जाता है।
स्वर: इ, ई, उ, ऊ🟡 अर्द्ध संवृत स्वर (Ardhd Samvrat Swar):
मुख द्वार कम सकरा होता है।
स्वर: ए, ओ🔴 विवृत स्वर (Vivrat Swar):
मुख द्वार पूरा खुला होता है।
स्वर: आ, आँ🟠 अर्द्ध विवृत स्वर (Ardhd Vivrat Swar):
मुख द्वार अधखुला होता है।
स्वर: अ, ऐ, औ,
स्वर की मात्रा और उदाहरण
स्वर | मात्रा | उदाहरण शब्द |
---|---|---|
अ | — | अग्नि, अनार, अक्षर |
आ | आ (दीर्घ) | आम, किताब, आत्मा |
इ | इ (ह्रस्व) | इमली, लिखा, मित्र |
ई | ई (दीर्घ) | ईख, पीना, दीप |
उ | उ (ह्रस्व) | उल्लू, बुलबुल, पुस्तक |
ऊ | ऊ (दीर्घ) | ऊँट, पूंछ, दूत |
ऋ | ऋ (ह्रस्व) | ऋतु, कृपा, श्री |
ए | ए (दीर्घ) | एक, सेब, देश |
ऐ | ऐ (दीर्घ) | ऐनक, बैग, मैत्री |
ओ | ओ (दीर्घ) | ओखली, भोजन, जोत |
औ | औ (दीर्घ) | औषधि, गौर, पौधा |
* नोट: ‘अ’ स्वर की कोई मात्रा नहीं होती।
🌿 व्यंजन
व्यंजन वे वर्ण होते हैं जिनके पूर्ण उच्चारण के लिए स्वरों की सहायता ली जाती है।
अर्थात, व्यंजन स्वरों के बिना बोले नहीं जा सकते।
🔹 कुल व्यंजन संख्या: 39
मूल व्यंजन रूप: क्, च्, छ्, ज्, झ्, त्, थ्, ध् आदि।
जब इन व्यंजनों में ‘अ’ स्वर जुड़ता है, तो नीचे का हल चिह्न हट जाता है और वे इस प्रकार बनते हैं:
➡️ क, च, छ, ज, झ, त, थ, ध आदि।
Hindi Grammar Varan
Varan In Hindi Grammar
Hindi Grammar Varan Chapter
🔰 व्यंजन के तीन भेद (Kinds of Consonants in Hindi)
स्पर्श व्यंजन
अंतःस्थ व्यंजन
ऊष्म व्यंजन
1️⃣ स्पर्श व्यंजन
स्पर्श व्यंजनों को पाँच वर्गों में बांटा गया है, हर वर्ग में 5-5 वर्ण होते हैं:
क वर्ग: क, ख, ग, घ, ड़
च वर्ग: च, छ, ज, झ, ञ
ट वर्ग: ट, ठ, ड, ढ, ण (ड़, ढ़ शामिल किए जाते हैं)
त वर्ग: त, थ, द, ध, न
प वर्ग: प, फ, ब, भ, म
2️⃣ अंतःस्थ व्यंजन
इनकी संख्या कुल 4 होती है:
य
र
ल
व
3️⃣ ऊष्म व्यंजन
ये भी कुल 4 होते हैं:
श
ष
स
ह
🔗 संयुक्त व्यंजन (Mixed/Compound Consonants)
जब दो या अधिक व्यंजन जुड़कर एक नया वर्ण बनाते हैं, तो वे संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं।
देवनागरी लिपि में इनमें विशेष रूपांतरण होता है।
मुख्य संयुक्त व्यंजन:
क्ष = क् + ष → अक्षर
ज्ञ = ज् + ञ → ज्ञान
त्र = त् + र → नक्षत्र
श्र = श् + र → श्रवण
📝 नोट: ये संयुक्त वर्ण हैं, इन्हें मुख्य वर्णमाला में गिनना शुद्ध रूप से सही नहीं माना जाता।
🔸 अयोगवाह
अयोगवाह स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त नहीं होते क्योंकि ये स्वयं में उच्चारण योग्य नहीं होते। ये केवल स्वरों या व्यंजनों के साथ सहायक की भूमिका निभाते हैं।
हिन्दी में दो प्रकार के अयोगवाह होते हैं:
अनुस्वार (अं) – ं
विसर्ग (अः) – ः
हिंदी व्याकरण अध्याय सूची:
भाषा, हिन्दी भाषा, वर्ण, शब्द, पद, काल, वाक्य, विराम चिन्ह, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, विस्मयादि बोधक, संबंध बोधक, निपात , वचन, लिंग, कारक, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस, विलोम शब्द, तत्सम–तद्भव शब्द, पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, एकार्थक शब्द, शब्द युग्म, शुद्ध और अशुद्ध शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पद्य रचनाएँ, गद्य रचनाएँ, जीवन परिचय।
🔷 अनुस्वार, अनुनासिक और विसर्ग
🔹 अनुस्वार (Anushwar)
अनुस्वार की संख्या 1 है – अं। इसमें ऊपर लगी हुई बिंदु का अर्थ आधा “न्” होता है। इसका प्रयोग पंचम वर्ण के स्थान पर होता है। इसका चिन्ह (ं) है।
📌 उदाहरण:
सम्भव = संभव, सञ्जय = संजय, गड़्गा = गंगा
📘 पंचम वर्णों के स्थान पर अनुस्वार
अनुस्वार (ं) का प्रयोग पंचम वर्ण (ङ्, ञ़्, ण्, न्, म् – जिन्हें पंचमाक्षर कहते हैं) के स्थान पर किया जाता है। अनुस्वार के चिन्ह के प्रयोग के बाद आने वाला वर्ण क वर्ग, च वर्ग, ट वर्ग, त वर्ग और प वर्ग में से जिस वर्ग से संबंधित होता है, अनुस्वार उसी वर्ग के पंचम-वर्ण के लिए प्रयुक्त होता है।
🔹 उदाहरण:
गड्.गा → गंगा
चञ़्चल → चंचल
झण्डा → झंडा
गन्दा → गंदा
कम्पन → कंपन
📌 अनुस्वार को पंचमाक्षर में बदलने के नियम
यदि पंचमाक्षर के बाद किसी अन्य वर्ग का कोई वर्ण आए, तो पंचमाक्षर अनुस्वार के रूप में परिवर्तित नहीं होगा।
उदाहरण:वाड्.मय → ✅ वाङ्मय (❌ वांमय नहीं)
अन्य, चिन्मय, उन्मुख → सही रूपों में ही प्रयोग होंगे।
यदि पंचम वर्ण द्वित्व रूप में (दो बार) आए, तो भी वह अनुस्वार में परिवर्तित नहीं होगा।
उदाहरण:प्रसन्न, अन्न, सम्मेलन → सही रूप (❌ प्रसंन, अंन, संमेलन नहीं)
अगर अनुस्वार के बाद य, र, ल, व, ह आये, तो अनुस्वार अपने मूल रूप में ही रहता है।
उदाहरण: अन्य, कन्हैयायदि अनुस्वार के बाद य, र, ल, व (अन्तस्थ व्यंजन) या श, ष, स, ह (ऊष्म व्यंजन) हों, तो अनुस्वार का चिह्न बिंदु (ं) ही रहेगा।
उदाहरण: संशय, संयम
🔹 अनुनासिक (Anunasik – चंद्रबिंदु)
जब किसी स्वर का उच्चारण नासिका और मुख दोनों से किया जाता है तब उसके ऊपर चंद्रबिंदु (ँ) लगाया जाता है। यह अनुनासिक कहलाता है।
📌 उदाहरण:
हँसना
आँख
🔁 अनुनासिक के स्थान पर बिंदु का प्रयोग
जब शिरोरेखा के ऊपर स्वर की मात्रा लगी हो, तब सुविधा के लिए चन्द्रबिन्दु (ँ) के स्थान पर बिंदु (ं) का प्रयोग करते हैं।
📌 उदाहरण:
मैं
बिंदु
गोंद
🔍 अनुनासिक और अनुस्वार में अंतर
अनुनासिक: एक स्वर है
अनुस्वार: एक व्यंजन है
इन दोनों के प्रयोग से कुछ शब्दों के अर्थ में अंतर आ जाता है।
📌 उदाहरण:
हंस (एक जल पक्षी)
हँस (हँसने की क्रिया)
🔹 विसर्ग (Visarg)
विसर्ग हमेशा स्वर के बाद आता है।
विसर्ग का उच्चारण करते समय “ह / हकार” की ध्वनि आती है।
इसकी संख्या भी एक है — अः।
📌 विसर्ग (ः) महाप्राण सूचक एक स्वर है। ब्राह्मी से उत्पन्न अधिकांश लिपियों में इसके लिए संकेत हैं।
📚 उदाहरण:
रामः
प्रातः
अतः
सम्भवतः
विसर्ग स्वयं कोई स्वतंत्र वर्ण नहीं है — यह स्वराश्रित होता है।
इसका उच्चारण ह् के समान होता है।
चिह्न: (ः)
📌 उदाहरण: अतः, प्रातः
Read More: Shavd Vichar Hindi Grammar
🗣️ विसर्ग उच्चारण के नियम
विसर्ग से पहले का स्वर | उच्चारण जैसा | उदाहरण |
---|---|---|
अ | ह | केशवः → केशव (ह) |
आ | हा | बालाः → बाला (हा) |
ओ | हो | भोः → भो (हो) |
इ | हि | मतिः → मति (हि) |
उ | हु | चक्षुः → चक्षु (हु) |
ऐ | हि | देवैः → देवै (हि) |
ए | हे | भूमेः → भूमे (हे) |
🔹 हलन्त (Halant)
जब किसी व्यंजन का प्रयोग स्वर से रहित किया जाता है, तब उसके नीचे एक तिरछी रेखा (्) लगाई जाती है।
यह रेखा हल कहलाती है और ऐसा वर्ण हलंत वर्ण कहलाता है।
📌 उदाहरण: विद्यां
(यहाँ “द्यां” में “द्य” हलन्त रूप है)
हलन्त ( ् ) ब्राह्मी लिपि से व्युत्पन्न लगभग सभी लिपियों में प्रयुक्त होता है।
देवनागरी में इसे हलन्त, मलयालम में चन्द्रकला कहते हैं।
Varan In Hindi Grammar
Varan Kya Hote hain
Varan Ki Paribhasha
Varn kul varno ki samkhya
🗣️ वर्णों के उच्चारण-स्थान
मुख के अंदर हवा को दबाने से विभिन्न वर्णों का उच्चारण होता है। नीचे तालिका में पाँच मुख्य उच्चारण-स्थानों को दर्शाया गया है:
🔢 क्रम | 🧠 उच्चारण-स्थान | 📝 संबंधित शुद्ध स्वर | 🗨️ उदाहरण स्वर |
---|---|---|---|
1️⃣ | कण्ठ (गला) | अ | अ, आ |
2️⃣ | तालु (ऊपरी तालू) | इ | इ, ई |
3️⃣ | मूर्धा (तालु के आगे का भाग) | ऋ | ऋ |
4️⃣ | दन्त (दांत के पास) | ल | ल |
5️⃣ | ओष्ठ (होंठ) | उ | उ, ऊ |
हिंदी व्याकरण अध्याय सूची:
भाषा, हिन्दी भाषा, वर्ण, शब्द, पद, काल, वाक्य, विराम चिन्ह, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, विस्मयादि बोधक, संबंध बोधक, निपात , वचन, लिंग, कारक, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस, विलोम शब्द, तत्सम–तद्भव शब्द, पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, एकार्थक शब्द, शब्द युग्म, शुद्ध और अशुद्ध शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पद्य रचनाएँ, गद्य रचनाएँ, जीवन परिचय।
Hindi Grammar Varan 100+ MCQS Solved
Varan Question
भाषा की सबसे छोटी इकाई है?
- शब्द
- व्यंजन
- स्वर
- वर्ण
Answer. D
Question
हिन्दी में मूलतः कितने वर्ण है?
- 52
- 50
- 40
- 46
Answer. A
Question
हिन्दी भाषा में वे कौन-सी ध्वनियाँ हैं जो स्वतन्त्र रूप से बोली या लिखी जाती है?
- स्वर
- व्यंजन
- वर्ण
- अक्षर
Answer. A
Question
संयुक्त को छोड़कर हिन्दी में मूल वर्णों की संख्या है?
- 36
- 44
- 48
- 53
Answer. B
Question
स्वर कहते हैं?
- जिनका उच्चारण ‘लघु’ और गुरु’ में होता है?
- जिनका उच्चारण बिना अवरोध अथवा विघ्न-बाधा के होता है
- जिनका उच्चारण स्वरों की सहायता से होता है
- जिनका उच्चारण नाक और मुँह से होता है
Answer. B
Question
निम्नलिखित में से अग्र स्वर नहीं है?
- अ
- इ
- ए
- ऐ
Answer. A
Question
हिन्दी में स्वरों के कितने प्रकार है?
- 1
- 2
- 3
- 4
Answer. C
Question
हिन्दी वर्णमाला में ‘अं’ और ‘अ:’ क्या है?
- स्वर
- व्यंजन
- अयोगवाह
- संयुक्ताक्षर
Answer. C
Question
जिनके उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय लगता है, वे कहलाते है?
- मूल स्वर
- प्लुत स्वर
- संयुक्त स्वर
- अयोगवाह
Answer. B
Question
निम्नलिखित में से कौन स्वर नहीं हैं?
- अ
- उ
- ए
- ञ
Answer. D
Question
उच्चारण के समय जीभ की स्थिति के अनुसार स्वरों के कितने भेद किए गए हैं?
- दो
- तीन
- पाँच
- सात
Answer. B
Question
वे ध्वनियाँ जो स्वरों की सहायता के बिना उच्चारित नहीं हो सकतीं; वह क्या कहलाती है?
- स्वर
- शब्द
- व्यंजन
- संयुक्ताक्षर
Answer. C
Question
निम्नलिखित में एक स्पर्श व्यंजन है?
- श
- छ
- ल
- ह
Answer.B
Question
हिन्दी व्याकरण के अन्तिम पंचमाक्षरों का उच्चारण स्थान क्या है?
- अनुनासिक
- कण्ठ्य
- तालव्य
- मूर्धन्य
Answer. A
Question
अन्तःस्थ व्यंजन हैं?
- श, स, ह
- क्ष, त्र, ज्ञ
- अं, अँ, अः
- य, र, ल, व
Answer. D
Question
श, ष, स और ह व्यंजन है?
- उत्क्षिप्त
- उष्म
- स्पर्श
- संयुक्त
Answer.B
Question
उत्क्षिप्त व्यंजन है?
- श, ष, स
- य, र, ल
- क्ष, त्र, ज्ञ
- ड़, ढ़
Answer.D
Question
उत्क्षिप्त ध्वनि का प्रयोग हुआ है ?
- आरजू में
- खसरा में
- पढ़ाई में
- जफर में
Answer.C
Question
‘ज्ञ’ वर्ण किन वर्णों के संयोग से बना है?
- ज + ञ
- ज् + ञ
- ज + न्य
- ज + ध
Answer.B
Question
क्ष, त्र और ज्ञ की गणना स्वतन्त्र वर्णों में नहीं होती, क्योंकि
- ये संयुक्त व्यंजन हैं
- इनका प्रयोग केवल तत्सम शब्दों में ही होता है
- ये व्यंजन ‘अर्द्धस्वर’ माने गए हैं
- ये पूर्णतः स्वतन्त्र व्यंजन हैं
Answer. A
Question
हिन्दी में व्यंजन वर्णों की संख्या है?
- 28
- 30
- 33
- 35
Answer. C
Question
कण्ठ्य ध्वनियाँ (व्यंजन) कौन-सी हैं?
- च, छ, ज, झ
- ट, ठ, ड, ढ़
- क, ख, ग, घ
- प, फ, ब, भ, म
Answer.C
Question
‘श’ ध्वनि का उच्चारण स्थान है?
- मूर्धन्य
- तालव्य
- दन्त्य
- ओष्ठ्य
Answer.B
Question
मूर्धन्य ध्वनियाँ कौन-सी है?
- च, छ, ज, झ
- ट, ठ, ड, ढ
- त, थ, द, ध
- प, फ, ब, भ, म
Answer.B
Question
त, थ, द, ध, स आदि का उच्चारण स्थान है?
- तालव्य
- दन्त्य
- मूर्धन्य
- दंत्योष्ठ्य
Answer.B
Question
जिन व्यंजनों के उच्चारण में दोनों ओष्ठों द्वारा श्वास का अवरोध होता है, वे क्या कहलाते हैं?
- मूर्धन्य व्यंजन
- ओष्ठ्य व्यंजन
- तालव्य व्यंजन
- कण्ठ्य व्यंजन
Answer.B
Question
यदि नीचे का होंठ पूरी तरह काट दिया जाए, तो किस ध्वनि के उच्चारण में कठिनाई होगी?
- ‘ल’
- ‘ब’
- ‘घ’
- ‘ख’
Answer.B
Question
‘व’ व्यंजन का उच्चारण स्थान है?
- दन्त्य
- ओष्ठ्य
- मूर्धन्य
- दंत्योष्ठ्य
Answer.D
Question
वत्स्र्य व्यंजन कौन-सा है?
- न्
- त
- स
- ह
Answer.A
Question
स्वर रहित ‘र’ का प्रयोग हुआ है?
- ट्रक में
- पुननिर्माण में
- त्राटक में
- शत्रु में
Answer.B
Question
निम्न में से अल्पप्राण वर्ण कौन-से है?
- अ, आ
- क, ग
- य, ध
- फ, भ
Answer.B
Question
निम्नलिखित में से कौन-सी बात गलत हैं?
- ‘ध’ सघोष, महाप्राण दन्त्य है
- ‘ब’ सघोष, ओष्ठ्य महाप्राण है
- ‘च’ अघोष, तालव्य अल्पप्राण है
- ‘ख’ कण्ठ्य महाप्राण अघोष है
Answer.B
Question
जिनके उच्चारण में स्वरतन्त्रियों में कम्पन न हो, वे कहलाते हैं?
- घोष ध्वनियाँ
- महाप्राण ध्वनियाँ
- अघोष ध्वनियाँ
- अल्पप्राण ध्वनियाँ
Answer.C
Question
‘प्रसन्नता’ में कौन-सी ध्वनि हैं?
- संयुक्त ध्वनि
- सम्पृक्त ध्वनि
- युग्मक ध्वनि
- इनमें से कोई नहीं
Answer.C
Question
निम्न में से महाप्राण ध्वनि नहीं है?
- क
- घ
- झ
- य
Answer.A
Question
अघोष वर्ण कौन-सा हैं?
- अ
- ज
- ह
- स
Answer.D
Question
‘सम्बल’ में कौन-सी ध्वनि हैं?
- सम्पृक्त
- संयुक्त
- युग्मक
- इनमें से कोई नहीं
Answer.A
Question
अधोलिखित शब्द का कौन-सा रूप वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है?
- प्रमात्मा
- परमात्मा
- प्ररमात्मा
- प्रमात्म
Answer.B
Question
इनमें से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा हैं?
- घनिष्ट
- गनिष्ट
- घनिष्ठ
- घनिश्ट
Answer.C
Question
इनमें से कौन-सा शब्द रूप शुद्ध है?
- आर्शीवाद
- अस्रीवाद
- आशीव्राद
- आशीर्वाद
Answer.D
Question
निम्नलिखित में से कौन सा मूल दीर्घ स्वर नहीं है?
- आ
- ई
- ऊ
- ओ
Answer.D
Question
हिंदी में ध्वनियाँ कितने प्रकार के होती हैं?
- आ
- ई
- ऊ
- ओ
Answer.A
Question
मात्रा के आधार पर स्वर कितने प्रकार के होते हैं?
- 2
- 3
- 4
- 5
Answer.B
Question
जिह्वा के आधार पर स्वर कितने प्रकार के होते हैं?
- 2
- 3
- 4
- 6
Answer.B
Question
एक से अधिक वर्णो के मेल को कहते हैं?
- अक्षर
- स्वर
- व्यंजन
- अनुस्वार
Answer.A
Question
इ, ई, च, छ, ज, झ, ञ आदि का उच्चारण किससे होता हैं?
- कण्ठ्य से
- मूर्धन्य से
- तालव्य से
- ओष्ठ से
Answer.C
Question
जिनका उच्चारण स्वतंत्रता से होता है और जो व्यंजन के उच्चारण में सहायक होते हैं उसे कहते हैं?
- संज्ञा
- स्वर
- व्यंजन
- विसर्ग
Answer.B
Question
निम्न में दीर्घ स्वर नहीं हैं?
- इ
- ई
- ए
- ऐ
Answer.A
Question
निम्न में से अंत:स्थ व्यंजन कौन सा है?
- ग
- ज
- व
- स
Answer.C
Question
निम्न में अल्पप्राण व्यंजन कौन सा है?
- ख
- ग
- घ
- ठ
Answer.B
Question
निम्न में से घोष वर्ण कौन सा है?
- ज
- क
- च
- ट
Answer. A
Question
निम्न में ओष्ठ्य वर्ण कौन सा हैं?
- अ
- आ
- इ
- उ
Answer.D
Question
काकल्य वर्ण कौन-सा है?
- य
- स
- ह
- ण
Answer.C
Question
‘य’ का उच्चारण स्थान है?
- ओष्ठ्य
- दाँत
- मूर्धा
- तालु
Answer.D
Question
‘र’ का विवरण हैं:
- वत्स्र्य, लुंठित, सघोष, अल्पप्राण व्यंजन
- वत्स्र्य, पार्श्विक, सघोष, महाप्राण व्यंजन
- वत्स्र्य, संघर्षी, अघोष, अल्पप्राण व्यंजन
- वत्स्र्य, स्पर्श, सघोष, महाप्राण व्यंजन
Answer.A
Question
अंत:स्थ और उष्म वर्ण कितने हैं?
- 6
- 8
- 9
- 7
Answer.B
Question
‘दृग’ का वर्ण-विच्छेद है:
- द् + ऋ + ग् + अ
- द् + र + उ + ग
- द् + ऋ + ग
- द + र + अ + उ + ग + अ
Answer.A
Question
सघोष वर्ण कौन-सा है?
- प
- थ
- ब
- श
Answer.C
Question
उष्म व्यंजन कौन-सा हैं?
- ह
- ल
- म
- ज
Answer.A
Question
’उद्यान’ का शुद्ध वर्ण-विच्छेद हैं?
- उ + द् + य + आ + न + अ
- उ + द् + य + अ + न + अ
- उ + द् + य + आ + न् + अ
- अ + द + य् + अ + न + अ
Answer.C
Question
निम्नलिखित में से कौन ‘ट’ वर्ग में नहीं है?
- ठ
- ढ
- ध
- ण
Answer. C
Question
हिंदी भाषा की कुल वर्ण लिपियाँ हैं?
- 44
- 33
- 52
- 48
Answer.C
Question
जिनकी ध्वनि केवल मुख से निकलती है, वे हैं।
- वृत्ताकार स्वर
- संवृत स्वर
- अनुनासिक स्वर
- निरनुनासिक स्वर
Answer.D
Question
अर्द्ध विवृत स्वर हैं?
- ऊ
- ऐ
- आ
- ए
Answer.B
Question
सभी स्पर्श व्यंजन कौन-से वर्ग में हैं?
- क, र, ल, ह
- य, श, द, र
- क, च, प, द
- ह, श, र, ब
Answer.C
Question
सभी महाप्राण वर्णों वाला वर्ग है?
- ख, छ, ठ
- ध, च, ड
- म, श, ध
- य, द्, ध
Answer.A
Question
जब एक ही ध्वनि का द्वित्व हो जाए, तब वह क्या कहलाता हैं?
- संयुक्त ध्वनियाँ
- युग्मक ध्वनियाँ
- संपृत्त ध्वनियाँ
- पारस्परिक ध्वनियाँ
Answer.B
Question
’व’ व्यंजन हैं?
- उष्म
- अंतःस्थ
- महाप्राण
- अघोष
Answer.B
Question
लिखित भाषा में मूल ध्वनियों के लिए जो चिन्ह मान लिए गए हैं तथा जिस रूप में ये लिखे जाते हैं; उसे ….. कहते हैं?
- स्वर
- लिपि
- ध्वनि कहते हैं
- व्यंजन कहते हैं।
Answer.B
Question
प, फ, ब, भ, म ….. व्यंजन होते हैं?
- दंत्य
- ओष्ठ्य
- तालव्य
- कण्ठ्य
Answer.B
Question
दो व्यंजन जब एक साथ मिलते हैं जो क्या कहलाते हैं?
- संयुक्त व्यंजन
- अल्पप्राण
- अंतःस्थ
- महाप्राण
Answer.A
Question
वर्ण तालिका के अनुसार ह्रस्व, दीर्घ और प्लुत क्या है?
- स्वर
- व्यंजन
- मात्रा
- विसर्ग
Answer.A
Question
स्पर्श व्यंजन, कंठ्य ध्वनि, अघोष और महाप्राण ध्वनि है?
- क
- ग
- ख
- घ
Answer.C
Question
दंत्योष्ठ्य ध्वनि कौन सी है?
- व
- फ
- य
- र
Answer.A
Question
हिंदी वर्णमाला में उष्म व्यंजन कौन से हैं?
- श, ष, स, ह
- त, थ, द, ध
- ट, ठ, ड, ढ़
- च, छ, ज, झ
Answer.A
Question
हिंदी के जिन वर्णों का उच्चारण करते समय केवल श्वास का प्रयोग किया जाए उन वर्णों को कहते हैं?
- अघोष
- सघोष
- अल्पप्राण
- महाप्राण
Answer.A
Question
य, र, ल, व व्यजनों को कहते हैं?
- स्पर्श व्यंजन
- अन्तःस्थ व्यंजन
- उष्म व्यंजन
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer.B
Question
निम्नलिखित में से पार्श्विक ध्वनि कौन-सी है?
- ण
- ल
- र
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer.B
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा अन्तःस्थ व्यंजन हैं?
- ल
- प
- च
- ट
Answer.A
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा स्वर कंठतालव्य है?
- ई
- आ
- औ
- ए
Answer.D
Question
‘ट वर्ग’ उच्चारण की दृष्टि से किस प्रकार की ध्वनि है?
- कण्ठ्य
- तालव्य
- मूर्धन्य
- दन्त्य
Answer.C
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा दीर्घ स्वर हैं?
- आ
- उ
- ए
- ओ
Answer.A
Question
अनुस्वार किसका कार्य करता है?
- विसर्ग का
- चंदबिंदु का
- पंचम वर्ण का
- स्वर का
Answer.C
Question
निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त स्वर नहीं हैं?
- ए
- ऐ
- ऊ
- ओ
Answer.C
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण दंत्य नहीं हैं?
- त
- द
- ल
- य
Answer.D
Question
हिंदी स्वरों का वर्गीकरण जब जीभ के भाग के आधार पर किया जाता है तो निम्नलिखित में कौन सा भेद इसके अंतर्गत नहीं आएगा?
- अग्र स्वर
- मध्य स्वर
- पश्च स्वर
- विवृत स्वर
Answer.D
Question
निम्नलिखित में से कण्ठ्य ध्वनियाँ कौन-सी हैं?
- क, ख
- य, र
- च, ज
- ट, ण
Answer.A
Question
निम्नलिखित में से उच्चारण-स्थान के आधार पर मूर्द्धन्य व्यंजन बताइए?
- ग, घ
- ज, झ
- ड, ढ
- प, फ
Answer.C
Question
निम्नलिखित शब्दों में से नवनीत विकसित ध्वनियाँ कौन-सी हैं?
- ख, ग
- उ, ऊ
- ऐ, औ
- श, स
Answer. A
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा घोष वर्ण हैं?
- ख
- च
- म
- छ
Answer.C
Question
निम्नलिखित में से एक वर्ण व्यंजन नहीं है?
- उ
- ख
- र
- य
Answer.A
Question
निम्नलिखित में से कौन सी ध्वनि ओष्ठ्य नहीं हैं?
- प
- ब
- म
- त
Answer.D
Question
निम्नलिखित में से ‘नासिक्य’ व्यंजन कौन-सा हैं?
- ष
- ञ
- ग
- ज
Answer.B
Question
‘ए’, ‘ऐ ‘ वर्ण क्या कहलाते हैं?
- नासिक्य
- मूर्द्धन्य
- ओष्ठ्य
- कण्ठ्य-तालव्य
Answer.D
Question
निम्नलिखित में से किसे हिन्दी की मानक वर्णमाला में स्थान नहीं दिया गया हैं?
- लृ
- कृ
- श्री
- ड़
Answer.D
Question
निम्नलिखित शब्दों में किस शब्द के द्वित्व व्यंजन हैं?
- पुनः
- इलाहाबाद
- दिल्ली
- उत्साह
Answer.C
Question
‘क्ष’ ध्वनि किस स्वर के अन्तर्गत आती हैं?
- मूल स्वर
- घोष वर्ण
- संयुक्त वर्ण
- तालव्य
Answer.C
Question
निम्नलिखित में से अघोष वर्ण कौन-सा नही हैं?
- ब
- ज
- ह
- स
Answer.D
Question
‘घ’ का उच्चारण स्थान कौन-सा हैं?
- मूर्द्धा
- कण्ठ
- तालु
- दन्त्य
Answer. B
Question
निम्नलिखित में से संयुक्त व्यंजन कौन-सा हैं?
- ढ
- ज्ञ
- ङ
- ड़
Answer.B
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण उच्चारण की दृष्टि से दन्त्य नहीं हैं?
- त
- न
- द
- ट
Answer.D
Question
कौन-सा अमानक वर्ण हैं?
- ख
- घ
- झ
- भ
Answer.D
Question
‘क्ष’ वर्ण किसके योग से बनता हैं?
- क् + ष
- क् + च
- क् + छ
- क् + श
Answer.A
Question
हिन्दी-वर्णमाला के स्वरों की कुल संख्या कितनी हैं?
- 10
- 11
- 12
- 13
Answer.B
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा स्वर नहीं हैं?
- अ
- उ
- ए
- ज
Answer.D
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा पश्च स्वर हैं?
- आ
- ब
- ज
- ढ
Answer.A
Question
खड़ी पाईवाले व्यंजनों का संयुक्त रूप कैसे बनाया जाना चाहिए?
- विसर्ग लगाकर
- खड़ी चौपाई को हटाकर
- दो खड़ी पाई लगाकर
- दो स्वर लगाकर
Answer.B
Question
विसर्ग से बना शब्द कौन-सा हैं?
- अध!
- निःस्पृह
- द्विवत्व
- थोड़ा-सा
Answer.B
Question
इनमें से कौन-सा वर्ण स्वर हैं?
- ऐ
- ल
- क
- लृ
Answer. A
Question
निम्नलिखित में से अन्तःस्थ व्यंजन कौन-सा हैं?
- ड
- य
- स
- ट
Answer.B
Question
इनमें से ‘ओ’ का उच्चारण-स्थल कौन-सा हैं?
- दन्त
- मूर्द्धा
- दन्त
- कण्ठ-ओष्ठ
Answer.D
Question
‘च’ और ‘छ’ वर्ण का उच्चारण-स्थान कौन-सा हैं?
- तालु
- मूर्द्धा
- ओष्ठ
- कण्ठ
Answer. A
Question
‘क’, ‘ग’, ‘ज’, ‘फ’ ध्वनियाँ किसकी हैं?
- संस्कृत की
- अरबी-फारसी की
- अंग्रेजी की
- दक्षिणी भाषाओं की
Answer.B
Question
तालव्य व्यंजन हैं?
- द, ट, ड, ढ
- च, छ, ज, झ
- त, थ, द, थ
- म, फ, ज, भ
Answer.B
Question
कौन वर्ण घोष नहीं हैं?
- र
- ल
- त
- ड
Answer.C
Question
किस शब्द में ‘ऋ’ स्वर नहीं हैं?
- कृपा
- कृष्ण
- दृष्टि
- आज
Answer.D
Question
किन ध्वनियों को ‘अनुस्वार’ कहा जाता हैं?
- स्वर के बाद में आने वाली नासिक्य ध्वनियाँ
- स्वतंत्र रूप से उच्चरित ध्वनियाँ
- स्वर के साथ आने वाली ध्वनियाँ
- व्यंजन के बाद में आने वाली ध्वनियाँ
Answer.A
Question
‘ओ’, ‘औ’ किस प्रकार के वर्ण हैं?
- तालव्य
- मूर्धन्य
- दन्तोष्ठ्य
- कंठोष्ठ्य
Answer.D
Question
हिन्दी वर्णमाला में वर्ण हैं?
- 50
- 52
- 54
- 55
Answer.B
Question
हिन्दी-भाषा में मूलतः वर्णों की संख्या कितनी मानी गयी हैं?
- 50
- 51
- 52
- 53
Answer.C
Question
‘स्वर ध्वनि’ के प्रकार हैं?
- दीर्घ
- प्लुत
- ह्रस्व
- उपर्युक्त तीनों
Answer. D
Question
आधुनिक व्याकरण की दृष्टि से ‘ब्’ वर्ण का वैशिष्ट्य हैं?
- ओष्ठ्य, स्पर्श, अल्पप्राण, अघोष, निरनुनासिक
- द्वयोष्ठय, स्पर्श, अल्प्रप्राण, घोष, निरनुनासिक
- द्वयोष्ठय, स्पर्श-संघर्षी, अल्पप्राण, अघोष निरनुनासिक
- ओष्ठ्य, स्पर्श, महाप्राण, सघोष, निरनुनासिक
Answer.A
Question
निम्न में अर्द्धस्वर कहलाता हैं?
- य
- प
- र
- ल
Answer.A
Question
महाप्राण ध्वनियाँ व्यंजन-वर्ग में किससे संबंधित हैं?
- पहला, दूसरा
- दूसरा, तीसरा
- दूसरा, चौथा
- पहला, चौथा
Answer.C
Question
भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई हैं?
- शब्द
- पद
- ध्वनि
- वाक्य
Answer.C
Question
इनमें से कौन व्यंजन अल्पप्राण हैं?
- ख
- थ
- च
- फ
Answer.C
Question
इनमें से कौन सा वर्ण स्पर्श व्यंजन नहीं हैं?
- क
- च
- ट
- य
Answer.D
Question
निम्नलिखित में कठयध्वनियाँ कौन-सी हैं?
- क, ख
- य, र
- च, ज
- ट, ण
Answer. A
Question
वर्णमाला किसे कहेंगे?
- शब्द-समूह को
- वर्णों के संकलन को
- शब्द-गणना को
- वर्णों के व्यवस्थित समूह को
Answer.D
Question
कौन वर्ण ओष्ठ्य नहीं हैं?
- म
- ब
- ऊ
- आ
Answer. D
Question
अल्पप्राण ध्वनियों का समूह कौन हैं?
- क, ख, ग
- च, ज, ञ
- त, थ, न
- ट, ठ, ण
Answer.B
Question
‘वर्ण’ शब्द का अर्थ नहीं होता हैं?
- रंग
- आकाश
- जाति
- अक्षर
Answer.B
Question
कौन वर्ण घोष नहीं हैं?
- र
- त , स
- च, ख
- ड
Answer.C
Question
किन ध्वनियों को ‘अनुस्वार’ कहा जाता हैं?
- स्वर के बाद के आने वाली नासिक्य ध्वनियाँ
- स्वतंत्र रूप से उच्चरित ध्वनियाँ
- स्वर के साथ आने वाली ध्वनियाँ
- व्यंजन के बाद में आने वाली ध्वनियाँ
Answer.A
Question
किस शब्द में ‘ऋ’ स्वर नहीं हैं?
- कृपा
- कृष्णा
- दृष्टि
- रिवाज
Answer.D
Question
निम्नलिखित में से ‘दंतव्य’ वर्ण हैं?
- य
- च्
- त्
- उ
Answer.C
Question
‘घ’ का उच्चारण-स्थान कौन-सा हैं?
- मूर्द्धा
- कण्ठ
- तालु
- दंत्य
Answer.B
Question
हिन्दी शब्दकोश के अनुसार संतान, सकल, सचल, सक्षम शब्दों का सही क्रम हैं?
- संतान, सकल, सचल, सक्षम
- सकल, संतान, सचल, सक्षम
- सकल, सचल, संतान, सक्षम
- संतान, सकल, सक्षम, सचल
Answer.D
Question
हिन्दी शब्द कोश में अं व अः किस वर्ण के साथ आता हैं?
- औ
- अ
- अः
- आ
Answer.B
Question
निम्न में से कौन-सा शब्द अमात्रिक है?
- कारखाना
- अमिताभ
- कलरव
- चहचहाना
Answer.C
Question
जिह्वा के भाग के आधार पर स्वर का एक प्रकार नहीं है-
- पश्च
- मध्य
- संवृत
- अग्र
Answer.C
Question
दिए गए विकल्पों में से आवृत मुखी स्वर का उदाहरण कौन सा है?
A.ओ
B.आ
- है
- ऊ
Answer.B
Question
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि व्यंजन को स्वर रहित दिखने के लिए किस चिन्ह का उपयोग किया जाता है?
A.अनुस्वार
B.अनुनासिक
C.हलंत
- स्वर
Answer.C
Question
हिन्दी वर्णमाला में मूल स्वरों की संख्या होती है:
A.6
B.2
C.4
- 3
Answer.C
Question
अनुस्वार के नियमों पर आधारित प्रश्न
अनुस्वार का प्रतीक चिन्ह कौन-सा होता है?
- ँ
- ं
- ॐ
- ऽ
Answer.B
Question
निम्नलिखित में से किस शब्द में अनुस्वार का सही प्रयोग किया गया है?
- गंडा
- गंदा
- गान्दा
- गन्दा
Answer.B
Question
‘अनुस्वार’ का उच्चारण किस स्थान से होता है?
- तालव्य
- ओष्ठ्य
- नासिक्य
- मूर्धन्य
Answer.C
Question
निम्नलिखित में से पंचमाक्षर कौन-से हैं?
- क्, च्, ट्, त्, प्
- ङ्, ञ़्, ण्, न्, म्
- अ, आ, इ, ई, उ
- क, ख, ग, घ, ङ
Answer.B
Question
‘संभव’ शब्द में अनुस्वार का प्रयोग किस पंचमाक्षर के स्थान पर हुआ है?
- ञ़्
- ण्
- न्
- म्
Answer.D
Question
‘अन्न’ शब्द में अनुस्वार का प्रयोग क्यों नहीं होता?
- क्योंकि इसमें पंचमाक्षर द्वित्व रूप में आया है
- क्योंकि यह तत्सम शब्द है
- क्योंकि यह संधि का उदाहरण है
- क्योंकि इसमें स्वराघात नहीं होता
Answer.A
Question
निम्नलिखित में से किस शब्द में अनुस्वार का प्रयोग नहीं किया जाता?
- चिंतन
- संगम
- सम्मेलन
- पंचम
Answer.C
Question
‘संयम’ शब्द में अनुस्वार के बाद कौन-सा व्यंजन आता है?
- र
- य
- व
- स
Answer.B
Question
अनुनासिक का प्रतीक चिन्ह कौन-सा होता है?
- ं
- ँ
- ॰
- ◌़
Answer.B
Question
‘हँसना’ और ‘हंस’ में क्या अंतर है?
- कोई अंतर नहीं है
- हँसना क्रिया है और हंस पक्षी है
- दोनों संज्ञा शब्द हैं
- हँसना विशेषण है
Answer.B
Question
‘मैं’ शब्द में अनुनासिक के स्थान पर बिंदु का प्रयोग क्यों किया गया है?
- सुविधा के लिए
- नियमों का पालन नहीं किया गया
- शब्द में पंचमाक्षर था
- यह तत्सम शब्द है
Answer.A
Question
यदि किसी स्वर के ऊपर मात्रा हो, तो चंद्रबिंदु के स्थान पर कौन-सा चिन्ह प्रयोग किया जाता है?
- कोई चिन्ह नहीं लगाया जाता
- बिंदु (ं)
- चंद्रबिंदु (ँ)
- विसर्ग (:)
Answer.B
Question
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द गलत लिखा गया है?
- संशय
- संध्या
- संयोग
- संयोग्य
Answer.
Question
‘अंय’ शब्द क्यों गलत है?
- क्योंकि पंचमाक्षर का प्रयोग है
- क्योंकि अनुस्वार के बाद अंतस्थ व्यंजन है
- क्योंकि यह उर्दू से लिया गया शब्द है
- क्योंकि यह तत्सम शब्द नहीं है
Answer.B
Question
‘संपर्क’ शब्द में अनुस्वार किस पंचमाक्षर के स्थान पर प्रयोग हुआ है? Varan
- ङ
- ञ
- न
- म
Answer.D